जालंधर में ED की नगर निगम के ठेकेदार के घर और ठिकानों पर छापेमारी

जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, ED ने शहर के एक बड़े कारोबारी और नगर निगम से जुड़े ठेकेदार के घर तथा विभिन्न दफ्तरों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ईडी की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में की जा रही है। फिलहाल ईडी के अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ईडी के छापेमारी के बाद कई अन्य कारोबारी अलर्ट हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी की एक टीम आज सुबह करीब 9 बजे कारोबारी के घर और दफ्तर पहुंची, जहां गहन छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment