
“प्रिय देशवासियों, “Indian News” परिवार की ओर से आप सभी को मेरा सादर नमस्कार।
आज के समय में मीडिया केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का आईना और जनता की आवाज़ बन चुका है। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ समाचार दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।

“Indian News” हमेशा से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और हमेशा रहेगा। हम हर उस मुद्दे को उठाने का प्रयास करते हैं जो आम जनता, युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग से जुड़ा हो। हमारा उद्देश्य TRP नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना है।
मैं अपनी पूरी टीम, पत्रकार साथियों और दर्शकों का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हमें अपना प्यार, सहयोग और भरोसा दिया। आपकी उम्मीदें ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हम वादा करते हैं कि “Indian News” भविष्य में भी सत्य, ईमानदारी और निडर पत्रकारिता के साथ आपकी सेवा करता रहेगा।
आइए, मिलकर एक जागरूक, मजबूत और सकारात्मक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
धन्यवाद।
हरमन सिंह
मैनेजिंग डायरेक्टर
“इंडियन न्यूज़”
Greetings to all of you from “Indian News” family.
In today’s times, the media has become not only a medium of news, but also a mirror of the society and the voice of the people. Our responsibility is not limited to just showing news, but it is our duty to deliver correct information to every citizen keeping truth, fairness and public interest at the forefront.
“Indian News” has always been and always will be committed to uphold the dignity of the fourth pillar of democracy. We try to raise every issue that is related to the general public, youth, farmers, laborers and every section of the society. Our objective is not TRP, but to win public trust.
I thank my entire team, fellow journalists and viewers from the bottom of my heart, who gave us their love, support and trust. Your expectations are our greatest strength. We promise that “Indian News” will continue to serve you with truth, honesty and fearless journalism in the future as well.
Let’s contribute together to build a conscious, strong and positive India give
thank you
Harman Singh
Managing Director
“Indian News”
